BA Semester-1 SamajShastra - Hindi book by - Saral Prshnottar Group - बीए सेमेस्टर-1 समाजशास्त्र - सरल प्रश्नोत्तर समूह
लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-1 समाजशास्त्र

बीए सेमेस्टर-1 समाजशास्त्र

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :325
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 2625
आईएसबीएन :000000000

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-1 समाजशास्त्र

प्रश्न- 'प्राचीन काल में हिन्दू विवाह एक धार्मिक संस्कार माना जाता था, किन्तु वर्तमान में हिन्दू विवाह स्त्री-पुरुष के बीच एक कानूनी समझौता बन गया है। स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-
हिन्दू सामाजिक व्यवस्था में विवाह को एक मुख्य व महत्वपूर्ण धार्मिक संस्कार माना गया है। अन्य संस्कारों की भाँति विवाह का भी उद्देश्य अभ्युदय व निःश्रेयस की प्राप्ति है। धर्मशास्त्रों में गर्भादान से लेकर मृत्यु तक अनेक संस्कारों की व्यवस्था की गई है, जिनकी संख्या व स्वरूप के सम्बन्ध में स्मृतिकार एकमत नहीं हैं। किन्तु विवाह को सभी ने एक आवश्यक संस्कार माना है जिसके बिना मनुष्य का धार्मिक और आध्यात्मिक उत्कर्ष सम्भव नहीं है।
हिन्दू विवाह को संस्कार मानने के अनेक आधार हैं। इनमें दो प्रमुख हैं: 1. स्थूल अर्थ में विवाह को संस्कार इसलिए माना जाता है, क्योंकि वह कर्मकाण्डीय कृत्य हैं। 2. सूक्ष्म अर्थ में विवाह को चरित्र व व्यक्तित्व का परिष्कार करने के कारण संस्कार कहा गया है। इनमें दूसरा आधार अधिक महत्व का है।
1. संस्कार से तात्पर्य ऐसे कृत्य से है जो जीवन को ऊँचा उठाये. शुद्ध करें, कलुष धोकर उसे उज्जवल बनाये। डॉ० रामनारायण सक्सेना ने भी लिखा है, 'हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार संस्कार शब्द का तात्पर्य ऐसे धार्मिक अनुष्ठान से है जिसके द्वारा मानव जीवन की क्षमता का उद्घाटन होता है। जो मानव • को सामाजिक जीवन के योग्य बनाने व आन्तरिक परिवर्तनों का प्रतीक होता है और जिसके द्वारा संस्कार- दीक्षित व्यक्ति को स्तर विशेष प्राप्त होता है। हिन्दू-विवाह को संस्कार मानने में प्रो. वी. एन. शुक्ल ने कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न पूछते हुए लिखा है कि 'विवाह जीवन को परिमार्जित करके उत्कर्ष में कैसे सहायक है? विवाह भोग का अवसर प्रदान करता है तो फिर क्या वह हमें त्याग से दूर नहीं ले जाता फिर काम तो कलुष है। कामतृप्ति का अवसर देकर विवाह हमें कामरिपु के समीप ले जाकर कलुषित करता है या परिमार्जित" इन प्रश्नों के उत्तर से विवाह का संस्कारक रूप स्पष्ट होता है। प्रो. शुक्ल ने कुछ उदाहरणों से यह सिद्ध किया है कि विवाह प्रगट में विकारक लगने पर भी संस्कारक है। इनके अनुसार कपड़े धोने की क्रिया में जब धोबी कपड़ों को रेह या मेंगनी में सानता है तो ऐसा लगता है कि वह तो कपड़ों को मैला कर रहा है। महरी बर्तन मांजने में राख या मिट्टी लगाती है तो बर्तन पहले से भी अधिक मैले दिखते हैं। अल्पदृष्टि से विकार उत्पन्न करने वाली होने पर भी यथार्थ में यह परिष्कार करने वाली है। विवाह भी प्रकट में काम आदि कलुष से सम्बन्ध जोड़ने वाला दिखाई पड़ने पर भी जीवन को कलुषित करने वाला न होकर परिष्कृत करने वाला होता है। काम और अर्थ की लालसा मनुष्य के स्वभाव में आवश्यक रूप से होती है यदि इन जन्मजात वृत्तियों को मर्यादित विकास और नियमबद्ध तुष्टि का अवसर दे दिया जाये तो सम्भावना है कि कामनाओं की लालसा हमें जीवन के अन्यतम लक्ष्य मोक्ष की ओर अग्रसर होने में न रोके। विवाह द्वारा मर्यादित काम-भोग का अवसर मिल जाने से यदि काम वृत्ति निःशोष हो जाये तो विवाह बर्तन में लगे माजन की भाँति अल्प दृष्टि से ही कलुष कारक है, परन्तु यथार्थ में संस्कारक है।
2. हिन्दू विवाह पुरुषों के लिए तो संस्कारक है ही किन्तु स्त्रियों के लिए भी विवाह संस्कार है। उचित तो यह होगा कि हम इसे हिन्दू स्त्रियों के लिए एकमात्र संस्कार कहें क्योंकि पुरुषों के लिए जन्म से मृत्यु तक अनेक संस्कारों का विधान है किन्तु स्त्रियों के लिए केवल विवाह संस्कार का। इससे वे गृहस्थाश्रम में प्रवेश करती हैं और धार्मिक व सामाजिक दृष्टि से स्त्री को यही संस्कार पूर्णतः प्रदान करता है। अतः इस रूप में भी हिन्दू विवाह एक धार्मिक संस्कार है।
3. हिन्दू विवाह एक धार्मिक संस्कार इस अर्थ में भी है कि विवाह की क्रिया धार्मिक विधि विधानों तथा अनेक अनुष्ठानों के सम्पादन से पूरी होती है। इस प्रकार के कृत्य हैं - कन्यादान, होम, पाणिग्रहण, लाजा होम और सप्तपदी आदि। कन्यादान में पिता वर को आमंत्रित करके कन्या का दान करके वर से यह आश्वासन लेता है कि धर्म, अर्थ और काम की पूर्ति में अपनी पत्नी का परित्याग कभी नहीं करेगा। होम में वर वधू के स्थायी बन्धन के साक्षी के रूप में अग्नि प्रज्वलित की जाती है। वर-वधू दोनों अग्नि में आहुति डालते हैं और सुख तथा शान्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। पाणिग्रहण में वर-वधू का हाथ पकड़कर मन्त्रों द्वारा यह कहता है कि मैं तेरा हाथ ग्रहण कर सुख की कामना करता हूँ। तू वृद्धावस्था तक मेरे साथ रहना। मेरा धर्म तो पोषण करना है। मेरे द्वारा सन्तान को जन्म देते हुए तू सौ वर्ष तक जीवित रहे। लाजा होम में वधू अपने भाई से खीलें लेकर अग्नि कुण्ड में डालते हुए स्वयं को पति के कुल से जोडने के लिए देवताओं से प्रार्थना करती हैं। सप्तपदी के लिए वर और वधू उत्तर दिशा की ओर सात पग आगे बढ़ते हैं व हर पग पर भिन्न-भिन्न कामनाएं करते हैं। इस अनुष्ठान के बाद विवाह कार्य सम्पन्न हो जाता है। ये सभी कृत्य हिन्दू विवाह की पूर्णता के लिए आवश्यक हैं क्योंकि इनमें से कोई भी यदि उचित रूप से सम्पादित न हो तो कानूनी दृष्टि से ऐसे विवाह के विरुद्ध आपत्ति उठाई जा सकती है। हिन्दू विवाह एक संस्कार है, क्योंकि वह तभी पूर्ण होता है जबकि यह पवित्र कृत्यों मन्त्रों के साथ किया जाये।
4. हिन्दू विवाह जन्म-जन्मान्तर के अटूट बन्धन के रूप में भी एक संस्कार है। हिन्दू विवाह अन्य समाजों की तरह एक संविदा (Contrect) नहीं है जिसकी स्वेच्छा से जब चाहें तब जोड़ें और स्वेच्छा से ही उसे तोड़ दें अथवा कुछ शर्ते न पूरी करने से वह स्वयं ही टूट जायें। हिन्दू विवाह तो ईश्वर द्वारा निर्धारित पवित्र बन्धन माना जाता है। इसलिए यह अविच्छेद्य संस्कार (Sacrament) है।
5. हिन्दू विवाह के उद्देश्य भी इसे संस्कार ही सिद्ध करते हैं। जैसा पहले ही लिखा जा चुका कि हिन्दू विवाह के तीन प्रमुख उद्देश्य व आदर्श हैं। वे हैं: धर्म, प्रजा व रति। इनमें धर्म को सर्वाधिक महत्वपूर्ण माना गया है। धर्मशास्त्रों में यह कहा गया है कि विवाह आत्म-त्याग के द्वारा आध्यात्मिक व धार्मिक विकास का साधन है। इसी तरह महाभारत में विवाह को गृहस्थाश्रम में प्रवेश कर देवताओं के लिए यज्ञ कर सन्तानोपत्ति करने का निर्देश है। विवाह द्वारा धर्म पालन के लिए सहयोग प्राप्त होता है। इससे पत्नी के साथ पंचयज्ञ की सुविधा मिलती है। यहां यह बात महत्वपूर्ण है कि प्रजा और यौन सन्तुष्टि को हिन्दू विवाह में उद्देश्य के रूप में स्वीकार तो किया गया है किन्तु उसे गौण स्थान दिया गया है। सर्वोपरि स्थान धार्मिक क्रियाकलापों, यज्ञ, अनुष्ठानों को देने से हिन्दू विवाह एक धार्मिक संस्कार सिद्ध होता है।
6. संस्कारों के प्रमुख उद्देश्य प्रतीकात्मक, सामाजिक स्थिति प्रदान करना, समाजीकरण, सांसारिक सुख समृद्धि, आध्यात्मिक उन्नति, विपत्ति से रक्षा आदि है। हिन्दू विवाह इन सभी उद्देश्यों की पूर्ति करता है। उदाहरण के लिए विवाह से पति-पत्नी की स्थिति ही प्राप्त नहीं होती वरन् गृहस्थ जीवन में प्रवेश करने, यौन सम्बन्ध स्थापित करने व सन्तान को जन्म देने का अधिकार प्राप्त होता है। विवाह दायित्वों व कर्तव्यों का बोध कराके हमारा समाजीकरण करता है तथा अनुशासित एवं मर्यादित जीवन व्यतीत करने का सफल और सशक्त माध्यम है। विवाह से दो प्राणियों में सहयोग का क्षेत्र प्रशस्त होता है, अग्नि, जल, मन्त्र से अशुभ प्रभावों का विनाश किया जाता है। हिन्दू विवाह सांसारिक सुख, सफलता और समृद्धि को दिलाने वाला माना जाता है। इससे आध्यात्मिक उन्नति के साथ-साथ मोक्ष भी प्राप्त हो सकता है। इस तरह विवाह से अभ्युदय और निःश्रेयस दोनों की ही प्राप्ति होती है।
उपरोक्त विवेचन से स्पष्ट होता है कि हिन्दू विवाह एक धार्मिक संस्कार है। अनेक विधानों के पारित होने से हिन्दू विवाह का यह स्वरूप परिवर्तित हुआ है। मुख्यतया धार्मिक उद्देश्यों का महत्व कम हुआ है। न्यायिक पृथक्करण और विवाह-विच्छेद से अब हिन्दू विवाह जन्म-जन्मान्तर का अविच्छेद्य बन्धन नहीं रह गया है। न ही हिन्दू विवाह के लिए धार्मिक क्रियाकलाप और अनुष्ठान अनिवार्य रह गये हैं, क्योंकि अब न्यायालय के द्वारा भी विवाह हो सकते हैं। संक्षेप में विवाह सम्बन्धी विधानों ने हिन्दू विवाह की अनेक परम्परागत विशेषताओं को समाप्त कर दिया है। 

...पीछे | आगे....

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- समाजशास्त्र के उद्भव एवं विकास क्रम का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
  2. प्रश्न- अध्ययन की सुविधा के लिये समाजशास्त्र के विकास क्रम को कितने काल खण्डों में विभाजित किया गया है?
  3. प्रश्न- प्राचीनकाल से 13वीं शताब्दी पूर्वार्द्ध तक तथा प्राचीनकाल से लेकर 13वीं शताब्दी पूर्वार्द्ध तक समाजशास्त्र के विकास क्रम पर प्रकाश डालिए।
  4. प्रश्न- 13वीं शताब्दी उत्तरार्द्ध से लेकर 18वी शताब्दी तक, समाजशास्त्र के विकास क्रम को बताइए।
  5. प्रश्न- 19वीं शताब्दी पूर्वार्द्ध से लेकर वर्तमान काल तक, समाजशास्त्र के विकास-क्रम को बताइये तथा प्रमुख समाजशास्त्रियों का उल्लेख कीजिए।
  6. प्रश्न- 'भारत में समाजशास्त्र के विकास' पर टिप्पणी कीजिए।
  7. प्रश्न- स्वतंत्र भारत में समाजशास्त्र के विकास की प्रमुख विचारधाराओं का उल्लेख कीजिए।
  8. प्रश्न- "समाजशास्त्र का अतीत बहुत लम्बा है, किन्तु इतिहास संक्षिप्त। बीरस्टीट के इस कथन की व्याख्या कीजिए।
  9. प्रश्न- "समाजशास्त्र का अतीत बहुत लम्बा है।" स्पष्ट कीजिए।
  10. प्रश्न- "समाजशास्त्र का इतिहास संक्षिप्त है।' विवेचित कीजिए।
  11. प्रश्न- समाजशास्त्र का अर्थ स्पष्ट कीजिए। अथवा स्पष्ट कीजिए समाजशास्त्र क्या है?
  12. प्रश्न- क्या समाजशास्त्र अन्य विज्ञानों की तुलना में नया विज्ञान है? विवेचना कीजिए।
  13. प्रश्न - समाजशास्त्र को जन्म देने वाली प्रवृत्तियाँ कौन-कौन-सी हैं?
  14. प्रश्न- शाब्दिक दृष्टि से समाजशास्त्र का अर्थ बताइये।
  15. प्रश्न- पारिभाषिक दृष्टि से समाजशास्त्र का अर्थ समझाइये। अथवा समाजशास्त्र को परिभाषित कीजिए।
  16. प्रश्न- विभिन्न परिभाषाओं के विश्लेषण के आधार पर समाजशास्त्र का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
  17. प्रश्न- समाजशास्त्र की उपयोगिता अथवा महत्ता पर प्रकाश डालिए।
  18. प्रश्न- समाजशास्त्र की वास्तविक प्रकृति स्पष्ट कीजिए। अथवा समाजशास्त्र की वास्तविक प्रकृति क्या है?
  19. प्रश्न- समाजशास्त्र की विषय-वस्तु (Subject matter) या अध्ययन विषय की विस्तृत विवेचना कीजिए।
  20. प्रश्न- समाजशास्त्र की विषय-वस्तु को संक्षेप में बताइये।
  21. प्रश्न- समाजशास्त्र की विषय-वस्तु के सम्बन्ध में दुखींम के विचारों को बताइये।
  22. प्रश्न- समाजशास्त्र की विषय-वस्तु के सम्बन्ध में गिन्सबर्ग के क्या विचार थे?
  23. प्रश्न- समाजशास्त्र के विषय-वस्तु के सम्बन्ध में सारोकिन के विचारों को बताइये।
  24. प्रश्न- समाजशास्त्र की विषय-वस्तु सामाजिक सम्बन्ध है। बताइये।
  25. प्रश्न- सामाजिक सम्बन्धों के सन्दर्भ में समाजशास्त्र की परिभाषा दीजिए।
  26. प्रश्न- समाजशास्त्र की परिभाषा दीजिए और उसका विषय-क्षेत्र निर्धारित कीजिए।
  27. प्रश्न- समाजशास्त्र के विषय क्षेत्र के सम्बन्ध में दो सम्प्रदाय कौन-कौन से हैं?
  28. प्रश्न- स्वरूपात्मक सम्प्रदाय की विशेषताएँ क्या हैं? बताइये।
  29. प्रश्न- समाजशास्त्र का समन्वयात्मक दृष्टिकोण बताइये।
  30. प्रश्न- समन्वयात्मक सम्प्रदाय की विशेषताएँ क्या हैं?
  31. प्रश्न- समाजशास्त्र के अध्ययन क्षेत्र की विवेचना कीजिए।
  32. प्रश्न- समाजशास्त्र के स्वरूपात्मक एवं समन्वयात्मक सम्प्रदाय की आलोचनात्मक व्याख्या कीजिए।
  33. प्रश्न- समाजशास्त्र के स्वरूपात्मक सम्प्रदाय की विवेचना कीजिए।
  34. प्रश्न- समाजशास्त्र की प्रकृति कैसी है? वर्णन कीजिए।
  35. प्रश्न- समाजशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य के सम्बन्ध में किंग्सले डेविस (Kingsley Davis) के विचारों का उल्लेख कीजिए।
  36. प्रश्न- "जहाँ जीवन है, वहाँ समाज है।' व्याख्या कीजिए।
  37. प्रश्न- समाजशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य से आप क्या समझते हैं?
  38. प्रश्न- समाजशास्त्र के मानविकी परिप्रेक्ष्य की विशेषता क्या है?
  39. प्रश्न- समन्वयात्मक सम्प्रदाय क्या है?
  40. प्रश्न- समाजशास्त्र और सामान्य बोध के संबंध में विस्तारपूर्वक व्याख्या कीजिये।
  41. प्रश्न- सामान्य बोध की अवधारणा क्या है?
  42. प्रश्न- समाजशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य की व्याख्या करने हेतु इसकी विशेषताएँ लिखिये।
  43. प्रश्न- समाजशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य के प्रमुख प्रकारों का उल्लेख कीजिये।
  44. प्रश्न- तुलनात्मक परिप्रेक्ष्य को परिभाषित कीजिये।
  45. प्रश्न- संघर्षात्मक परिप्रेक्ष्य की अवधारणा दीजिये।
  46. प्रश्न- आगमन या निगमन परिप्रेक्ष्य क्या है?
  47. प्रश्न- एक परिप्रेक्ष्य के रूप में समाजशास्त्र की व्याख्या कीजिये।
  48. प्रश्न- परिप्रेक्ष्य संबंधी अगस्त काम्टे के विचारों पर टिप्पणी लिखिये।
  49. प्रश्न- परिप्रेक्ष्य संबंधी कार्ल मार्क्स और हरबर्ट स्पेन्सर के विचारों की तुलना कीजिये।
  50. प्रश्न- समाजशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य के सम्बन्ध में इमाइल दुर्खीम और मैक्स वेवर के विचारों की समीक्षा करो।
  51. प्रश्न- समाजशास्त्र समाज सम्बन्धी ज्ञान में अभिवृद्धि करने, विशेषीकृत एवं जटिल समाज की समस्याओं का समाधान करने तथा सामाजिक अनुकूलन में किस प्रकार सहायक है? बताइये।
  52. प्रश्न- समाजशास्त्र सामाजिक संघर्षो को दूर करने, सुखी एवं सामंजस्यपूर्ण पारिवारिक जीवन के निर्माण एवं व्यावसायिक क्षेत्र में किस प्रकार उपयोगी है? बताइये।
  53. प्रश्न- समाजशास्त्र की भारतीय जनजीवन में क्या उपयोगिता है?
  54. प्रश्न- समाजशास्त्रीय एवं सामान्य बोध में अंतर स्पष्ट कीजिये।
  55. प्रश्न- क्या समाजशास्त्र एक विज्ञान है? इसके विज्ञान मानने में क्या प्रमुख आपत्तियाँ की जाती हैं? आप इन आपत्तियों का निराकरण कैसे करेंगे?
  56. प्रश्न- समाजशास्त्र की वैज्ञानिक प्रकृति के विरुद्ध कुछ आपत्तियों का वर्णन कीजिए।
  57. प्रश्न- किसी विषय के वैज्ञानिक होने की विशेषताएँ क्या हैं?
  58. प्रश्न- सिद्ध कीजिए कि 'समाजशास्त्र एक विज्ञान' है।
  59. प्रश्न- 'समाजशास्त्र विज्ञान नहीं बन सकता' उठायी जाने वाली प्रमुख आपत्तियाँ कौन-कौन सी हैं?
  60. प्रश्न- "सामाजिक घटनायें जटिल और निरन्तर परिवर्तनशील प्रकृति की होती है।" मूल्याँकन कीजिए।
  61. प्रश्न- 'सामाजिक घटनाओं के अध्ययन में वैज्ञानिक तटस्थता सम्भव नहीं' स्पष्ट कीजिए।
  62. प्रश्न- 'समाजशास्त्र के पास प्रयोगशाला का अभाव है' स्पष्ट कीजिए।
  63. प्रश्न- 'सामाजिक घटनाओं को मापने में कठिनाई होती है। स्पष्ट कीजिए।
  64. प्रश्न- 'समाजशास्त्र यथार्थ विज्ञान नहीं है' स्पष्ट कीजिए।
  65. प्रश्न- 'समाजशास्त्र भविष्यवाणी नहीं कर सकता' स्पष्ट कीजिए।
  66. प्रश्न- "समाजशास्त्र सामाजिक सम्बन्धों का वैज्ञानिक अध्ययन है।' इस कथन की विवेचना कीजिए।
  67. प्रश्न- समाजशास्त्र समाज का वैज्ञानिक अध्ययन है। विवेचना कीजिए।
  68. प्रश्न- समाजशास्त्र में प्रयोगशाला पद्धति का प्रयोग नहीं होता फिर यह विज्ञान किस प्रकार हो सकता है? तर्क दीजिए।
  69. प्रश्न- "विज्ञान के लिए प्रयोगशाला का होना आवश्यक है जबकि समाजशास्त्र में प्रयोगशाला का अभाव पाया जाता है फिर भी इसे विज्ञान माना जाता है।' व्याख्या कीजिए।
  70. प्रश्न- समाजशास्त्रीय अध्ययन में मानवीय उन्मुखता या दृष्टिकोण की विवेचना कीजिए।
  71. प्रश्न- समाजशास्त्रीय अध्ययन में मानवीय उन्मुखता पर प्रकाश डालिये।
  72. प्रश्न- समाजशास्त्र के अध्ययन में मानवीय दृष्टिकोण के समर्थक विद्वानों के विचारों का उल्लेख कीजिए।
  73. प्रश्न- परिप्रेक्ष्य क्या है? समाजशास्त्र के मानवतावादी परिप्रेक्ष्य के विषय में विस्तार सहित लिखिए।
  74. प्रश्न- मानवीय उन्मुखता के अन्तर्गत सामाजिक यथार्थ के अध्ययन के प्रमुख उपागम बताइए।
  75. प्रश्न- समाजशास्त्र के उद्भव की ऐतिहासिक, सामाजिक, आर्थिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालिए।
  76. प्रश्न- समाजशास्त्र के अभ्युदय में सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक कारणों की भूमिका पर प्रकाश डालिये।
  77. प्रश्न- समाजशास्त्र के उद्भव की विवेचना कीजिए।
  78. प्रश्न- समाजशास्त्र के उदय की संक्षेप में समीक्षा कीजिए।
  79. प्रश्न- समाजशास्त्र के उद्भव में सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
  80. प्रश्न- समाजशास्त्र के विकास में सोलहवी शताब्दी से उन्नीसवीं शताब्दी तक के वैज्ञानिक चिन्तन के योगदान की समीक्षा कीजिए।
  81. प्रश्न- समाजशास्त्र के विकास के विभिन्न चरणों की व्याख्या कीजिए।
  82. प्रश्न- पश्चिमी समाज में समाजशास्त्र के विकास का वर्णन कीजिए।
  83. प्रश्न- भारत में समाजशास्त्र के विकास के विभिन्न चरणों का वर्णन कीजिए।
  84. प्रश्न- भारत में समाजशास्त्र के विकास को संक्षेप में समझाइये।
  85. प्रश्न- भारत में समाजशास्त्र के विकास की प्रवृत्तियों का वर्णन कीजिए।
  86. प्रश्न- समाजशास्त्र की आवश्यकता एवं महत्व को बताइए।
  87. प्रश्न- समाजशास्त्र का अन्य सामाजिक विज्ञानों से सम्बन्ध स्पष्ट कीजिए।
  88. प्रश्न- समाजशास्त्र का मानवशास्त्र के साथ क्या सम्बन्ध है?
  89. प्रश्न- समाजशास्त्र एवं मनोविज्ञान में सम्बन्ध स्पष्ट कीजिए।
  90. प्रश्न- समाजशास्त्र और इतिहास में सम्बन्ध बताइए।
  91. प्रश्न- समाजशास्त्र और राजनीतिशास्त्र में सम्बन्ध स्थापित कीजिए।
  92. प्रश्न- समाजशास्त्र और दर्शनशास्त्र में सम्बन्ध बताइये।
  93. प्रश्न- समाजशास्त्र का शिक्षाशास्त्र एवं अपराधशास्त्र से सम्बन्ध स्पष्ट कीजिए।
  94. प्रश्न- समाजशास्त्र और शिक्षाशास्त्र में सम्बन्ध स्थापित कीजिए।
  95. प्रश्न- समाजशास्त्र और अपराधशास्त्र में सम्बन्ध स्थापित कीजिए।
  96. प्रश्न- 'सभी सामाजिक विज्ञान एक-दूसरे के पूरक हैं।' व्याख्या कीजिए।
  97. प्रश्न- "समाजशास्त्र का प्रत्यक्ष सम्बन्ध समाज से है, जबकि अर्थशास्त्र के अर्थ से।' इस कथन की व्याख्या कीजिए।
  98. प्रश्न- समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  99. प्रश्न- समाजशास्त्र और इतिहास में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  100. प्रश्न- समाजशास्त्र और राजनीतिशास्त्र में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  101. प्रश्न- समाजशास्त्र और मानवशास्त्र में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  102. प्रश्न- समाजशास्त्र और मनोविज्ञान में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  103. प्रश्न- समाजशास्त्र और शिक्षाशास्त्र में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  104. प्रश्न- समाजशास्त्र और अपराधशास्त्र में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  105. प्रश्न- समाज का अर्थ व प्रकृति को स्पष्ट कीजिए।
  106. प्रश्न- समाज से आप क्या समझते हैं? परिभाषित कीजिए
  107. प्रश्न- समाज व एक समाज में अन्तर को स्पष्ट कीजिए।
  108. प्रश्न- समाज की प्रकृति को संक्षेप में विवेचित कीजिए।
  109. प्रश्न- समाज की अमूर्त अवधारणा क्या है? समझाइये।
  110. प्रश्न- सामाजिक सम्बन्धों में पारस्परिक जागरूकता होती है। समझाइये।
  111. प्रश्न- सामाजिक सम्बन्धों में समानता व भिन्नता दोनों ही पायी जाती है। समानता व भिन्नता का वर्णन कीजिए।
  112. प्रश्न- समाज में समानता और भिन्नता पाई जाती है कैसे? समझाइये।
  113. प्रश्न- सहयोग व संघर्ष दोनों ही समाज के अनिवार्य हैं। सहयोग कितने प्रकार के होते हैं? वर्णन कीजिए।
  114. प्रश्न- समाज का मूल आधार अन्तःनिर्भरता है, कैसे? समझाइये।
  115. प्रश्न- समाज सामूहिक अन्तःक्रिया का फल है, किस प्रकार? बताइये।
  116. प्रश्न- समाज मनुष्यों तक सीमित नहीं है। संक्षेप में समझाइये।
  117. प्रश्न- समुदाय से आप क्या समझते हैं? विवेचित कीजिए।
  118. प्रश्न- समुदाय की परिभाषा दीजिए।
  119. प्रश्न- समुदाय की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  120. प्रश्न- क्या पड़ोस समुदाय है? स्पष्ट कीजिए।
  121. प्रश्न- क्या जेल समुदाय है? स्पष्ट कीजिए
  122. प्रश्न- क्या राज्य समुदाय है? स्पष्ट कीजिए।
  123. प्रश्न- क्या चर्च समुदाय है? स्पष्ट कीजिए।
  124. प्रश्न- समुदाय से आप क्या समझते हैं? क्या आपकी दृष्टि में पड़ोस, जेल, चर्च व राज्य समुदाय हैं?
  125. प्रश्न- सामुदायिक भावना से आप क्या समझते हैं?
  126. प्रश्न- सामुदायिक भावना को स्पष्ट कीजिए।
  127. प्रश्न- सामुदायिक भावना में कौन-कौन से तत्व एवं मनोवृत्तियाँ अन्तर्निहित होती हैं?
  128. प्रश्न- आधुनिक समय में सामुदायिक भावना में क्या-क्या परिवर्तन हो रहा है?
  129. प्रश्न- समुदायों के प्रकार पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  130. प्रश्न- समुदाय एवं समाज में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  131. प्रश्न- समाज की चार विशेषताएँ बताइये।
  132. प्रश्न- समाज की विशेषताएँ क्या हैं?
  133. प्रश्न- समिति से आप क्या समझते हैं? समझाइये।
  134. प्रश्न- समिति को परिभाषित कीजिए।
  135. प्रश्न- समिति की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
  136. प्रश्न- समिति किसे कहते हैं? समिति की प्रमुख विशेषताएँ बताइए।
  137. प्रश्न- संस्था को परिभाषित कीजिए ।
  138. प्रश्न- संस्था की उत्पत्ति किस तरह और कब हुई? वर्णन कीजिए।
  139. प्रश्न- संस्था के कार्यों का वर्णन कीजिए।
  140. प्रश्न- संस्था के संगठनात्मक कार्य का वर्णन कीजिए।
  141. प्रश्न- संस्था के विघटनात्मक कार्यों का वर्णन कीजिए।
  142. प्रश्न- संस्था के अर्थ व विकास को स्पष्ट कीजिए तथा उसके कार्यों की विवेचना कीजिए।
  143. प्रश्न- "हम समिति के सदस्य होते हैं, संस्था के नहीं।' इस कथन की विवेचना कीजिए।
  144. प्रश्न- "समिति समुदाय नहीं वरन् समुदाय के अन्तर्गत मिलने वाला संगठन है।" इस कथन की व्याख्या कीजिए तथा समिति व समुदाय में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  145. प्रश्न- समिति समुदाय है या नहीं स्पष्ट कीजिए।
  146. प्रश्न- समुदाय एवं समिति में अन्तर बताइए।
  147. प्रश्न- समिति और संस्था में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  148. प्रश्न- समुदाय एवं संस्था में भेद बताइये।
  149. प्रश्न- क्या परिवार एक समिति है? स्पष्ट कीजिए।
  150. प्रश्न- संस्था की विशेषताएँ बताइए।
  151. प्रश्न- गिलिन एवं गिलिन द्वारा बतायी गयी संस्था की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  152. प्रश्न- सामाजिक समूह को परिभाषित कीजिये। इसकी विशेषताओं का वर्णन कीजिये।
  153. प्रश्न- सामाजिक समूह से क्या तात्पर्य है? सामाजिक समूहों का वर्गीकरण कीजिए।
  154. प्रश्न- सामाजिक समूह से आप क्या समझते हैं? परिभाषित कीजिए।
  155. प्रश्न- सामाजिक समूह की अवधारणा का परीक्षण कीजिए।
  156. प्रश्न- सामाजिक समूह की परिभाषा दीजिए।
  157. प्रश्न- सामाजिक समूह की विशेषताएँ लिखिए।
  158. प्रश्न- सामाजिक समूह का वर्गीकरण कीजिए।
  159. प्रश्न- प्राथमिक समूह से क्या तात्पर्य है? इसकी प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिये। द्वैतीयक समूह से इसका अंतर स्पष्ट कीजिए।
  160. प्रश्न- प्राथमिक समूह को परिभाषित कीजिए। द्वैतीयक समूह से इसका अंतर स्पष्ट कीजिए।
  161. प्रश्न- प्राथमिक समूह से आप क्या समझते हैं?
  162. प्रश्न- प्राथमिक समूह की विशेषताएँ संक्षेप में बताइये।
  163. प्रश्न- प्राथमिक और द्वैतीयक समूह में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  164. प्रश्न- प्राथमिक समूह की महत्ता को स्पष्ट कीजिए।
  165. प्रश्न- सन्दर्भ-समूह की अवधारणा बताइये।
  166. प्रश्न- सन्दर्भ समूह से आप क्या समझते हैं? परिभाषित कीजिए।
  167. प्रश्न- सन्दर्भ समूह की विशेषताएँ एवं तत्वों की व्याख्या कीजिए।
  168. प्रश्न- द्वैतीयक समूह से क्या अभिप्राय है? इसकी प्रमुख विशेषताओं की विवेचना कीजिए।
  169. प्रश्न- द्वैतीयक समूह से आप क्या समझते हैं?
  170. प्रश्न- द्वैतीयक समूह को परिभाषित कीजिए।
  171. प्रश्न- द्वैतीयक समूह की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  172. प्रश्न- "हमें यह नहीं समझ लेना चाहिए कि द्वितीयक समूह सामाजिक व्यवस्था की दृष्टि से पूर्णतः प्रकार्यात्मक ही है। वास्तविकता यह है कि इनका अपकार्यात्मक पक्ष भी है।" इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
  173. प्रश्न- द्वितीयक समूह के प्रकार्यात्मक एवं उपकार्यात्मक पक्ष की विवेचना कीजिए।
  174. प्रश्न- मर्टन की सन्दर्भ-समूह की अवधारणा बताइए।
  175. प्रश्न- अन्तःसमूह को संक्षेप में समझाइए।
  176. प्रश्न- बहिर्समूह को संक्षेप में समझाइए।
  177. प्रश्न- मानव तथा पशु समाज की परिभाषा दीजिए एवं इनकी विशेषताएँ बताइये।
  178. प्रश्न- सभी प्राणियों को कितने वर्गों में रखा गया है? इनके उप-विभागों को बताते हुए इनकी विशेषतायें लिखिए।
  179. प्रश्न- सभी प्राणियों को किन दो वर्गों में रखा गया है?
  180. प्रश्न- मानवेत्तर समाज के प्रमुख उप विभाग कौन-कौन से है? तथा कीट-पतंगों के समाज की विशेषताएं लिखिए।
  181. प्रश्न- मानवेत्तर समाज के स्तनपाई समाज की विशेषतायें बताइये।
  182. प्रश्न- मानवेत्तर समाज के वानर समाज की विशेषतायें बताइये।
  183. प्रश्न- मानव समाज की प्रमुख विशेषतायें बताइये।
  184. प्रश्न- मानव तथा पशु समाज में अन्तर बताइये।
  185. प्रश्न- मानव समाज व पशु-समाज में भिन्नता का मूल कारण क्या है?
  186. प्रश्न- स्तनपाई समाज की प्रमुख विशेषताएँ बताइये।
  187. प्रश्न- पशुओं के नर-वानर समाज की प्रमुख विशेषताएँ बताइये।
  188. प्रश्न- परिवार की परिभाषा लिखिए। इसके विभिन्न प्रकारों का वर्णन कीजिए एवं इसके कार्यों का उल्लेख कीजिए।
  189. प्रश्न- परिवार को परिभाषित कीजिए। इसके विभिन्न प्रकारों एवं कार्यों का वर्णन कीजिए।
  190. प्रश्न- परिवार से आप क्या समझते हैं? परिवार के प्रमुख प्रकारों को बताइये।
  191. प्रश्न- परिवार को परिभाषित कीजिए। इसके प्रकार्यो का वर्णन कीजिए।
  192. प्रश्न- परिवार के प्रकार्यों का वर्णन कीजिये।
  193. प्रश्न- नातेदारी का अर्थ बतलाइये तथा नातेदारी की श्रेणियों एवं नियामक व्यवहार की व्याख्या कीजिए।
  194. प्रश्न- नातेदारी पर एक संक्षिप्त निबन्ध प्रस्तुत कीजिए।
  195. प्रश्न- परिहार और परिहास के विशेष संदर्भ में नातेदारी के नियामक व्यवहारों की व्याख्या कीजिए।
  196. प्रश्न- परिवार की विशेषताओं का वर्णन कीजिए तथा परिवार में होने वाले आधुनिक परिवर्तनों पर प्रकाश डालिए।
  197. प्रश्न- परिवार की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  198. प्रश्न- परिवार की विशेषताएँ लिखिए।
  199. प्रश्न- परिवार में होने वाले आधुनिक परिवर्तनों पर प्रकाश डालिए।
  200. प्रश्न- “संयुक्त परिवार प्राचीन भारतीयता का स्वरूप है। " स्पष्ट कीजिए।
  201. प्रश्न- संयुक्त परिवार की विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
  202. प्रश्न- आधुनिक काल में संयुक्त परिवार पुनः महत्वपूर्ण हो रहे हैं क्यों? स्पष्ट कीजिए।
  203. प्रश्न- नातेदारी के प्रमुख कार्यों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
  204. प्रश्न- नातेदारी की विशेषताएँ बताइए ।
  205. प्रश्न- नातेदारी के प्रकारों की व्याख्या कीजिए।
  206. प्रश्न- नातेदारी की सामान्य आचरण प्रथाएँ कौन-सी हैं? वर्णन कीजिए।
  207. प्रश्न- नातेदारी की रीतियों का वर्णन कीजिए।
  208. प्रश्न- नातेदारी के नियामक व्यवहार (रीतियों) की व्याख्या कीजिए।
  209. प्रश्न- परिवार की अस्थिरता के लिए कौन से कारक उत्तरदायी हैं?
  210. प्रश्न- संयुक्त परिवार को परिभाषित कीजिए।
  211. प्रश्न- संयुक्त परिवार में आधुनिक परिवर्तनों की व्याख्या कीजिए।
  212. प्रश्न- नातेदारी के सामाजिक महत्व की व्याख्या कीजिए।
  213. प्रश्न- परिवार का समाजशास्त्रीय महत्व स्पष्ट कीजिए।
  214. प्रश्न- अधिकार के आधार पर परिवार के प्रकार बताइये?
  215. प्रश्न- नातेदारी पर संक्षिप्त मे टिप्पणी लिखिये।
  216. प्रश्न- विवाह से आप क्या समझते हैं? विवाह की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  217. प्रश्न- विवाह से आप क्या समझते हैं?]
  218. प्रश्न- विवाह की विशेषताएँ बताइए।
  219. प्रश्न- हिन्दू विवाह के उद्देश्य और प्रकारों को संक्षेप में बताइए।
  220. प्रश्न- हिन्दू विवाह के प्रकार लिखिए।
  221. प्रश्न- हिन्दू विवाह के उद्देश्य तथा स्वरूप क्या हैं?
  222. प्रश्न- विवाह के भेद बताइए।
  223. प्रश्न- विवाह के प्रमुख प्रकार बताइए।
  224. प्रश्न- विवाहों के प्रकारों की व्याख्या कीजिये।
  225. प्रश्न- हिन्दू समाजों में विवाह से सम्बन्धित निषेध बताइए।
  226. प्रश्न- भारतीय मुसलमानों में प्रचलित विवाह पर एक निबन्ध लिखिए।
  227. प्रश्न- ईसाई विवाह पर एक संक्षिप्त निबन्ध लिखिए।
  228. प्रश्न- हिन्दू विवाह के उद्देश्यों को समझाइये। अथवा विवाह के प्रमुख उद्देश्य बताइए। अथवा हिन्दू विवाह के प्रमुख उद्देश्य क्या हैं?
  229. प्रश्न- 'प्राचीन काल में हिन्दू विवाह एक धार्मिक संस्कार माना जाता था, किन्तु वर्तमान में हिन्दू विवाह स्त्री-पुरुष के बीच एक कानूनी समझौता बन गया है। स्पष्ट कीजिए।
  230. प्रश्न- 'हिन्दू विवाह एक धार्मिक संस्कार है। इस कथन की व्याख्या कीजिए। आधुनिक अधिनियमों ने इसे कहाँ तक प्रभावित किया है?
  231. प्रश्न- "विवाह एक संस्कार है।' चर्चा कीजिये।
  232. प्रश्न- 'मुस्लिम विवाह एक समझौता (संविदा) है। स्पष्ट कीजिए।
  233. प्रश्न- 'मुस्लिम विवाह एक समझौता है? इस कथन की पुष्टि मुस्लिम विवाह की विधियों एवं शर्तों से पूर्ण कीजिए।
  234. प्रश्न- विवाह से आप क्या समझते हैं। अनुलोम एवं प्रतिलोम विवाह की विवेचना कीजिये।
  235. प्रश्न- हिन्दू विवाह तथा विवाह विच्छेद अधिनियम किस वर्ष लागू हुआ?
  236. प्रश्न- जनजातीय विवाह के प्रमुख प्रकार बताइए।
  237. प्रश्न- जनजातीय विवाह की प्रमुख समस्यायें क्या हैं?
  238. प्रश्न- हिन्दुओं व मुसलमानों में विवाह संस्थाओं की तुलना कीजिए।
  239. प्रश्न- कितने प्रकार के विवाह भारतीय जनजातियों में प्रचलित हैं?
  240. प्रश्न- कुलीन विवाह के नियम लिखिए।
  241. प्रश्न- कुलीन विवाह के विषय में बताइए।
  242. प्रश्न- अनुलोम और प्रतिलोम विवाह के विषय में बताइए।
  243. प्रश्न- विवाह के प्रकार्य पर टिप्पणी कीजिये।
  244. प्रश्न- शिक्षा से सम्बन्धित कौन-कौन सी समस्याएँ हैं? शिक्षा व्यवस्था मंो सुधार के उपाय बताइए।
  245. प्रश्न- शिक्षा से सम्बन्धित कौन-कौन सी समस्याएँ हैं?
  246. प्रश्न- शिक्षा व्यवस्था में सुधार के उपाय बताइये।
  247. प्रश्न- शिक्षा का संकीर्ण तथा विस्तृत अर्थ बताइए तथा स्पष्ट कीजिए कि शिक्षा क्या है?
  248. प्रश्न- शिक्षा से आप क्या समझते हैं?
  249. प्रश्न- शिक्षा को परिभाषित कीजिए।
  250. प्रश्न- शिक्षा की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  251. प्रश्न- शिक्षा के मुख्य उद्देश्य क्या होने चाहिए?
  252. प्रश्न- शारीरिक विकास के उद्देश्य की विवेचना कीजिए।
  253. प्रश्न- मानसिक विकास के उद्देश्य की विवेचना कीजिए।
  254. प्रश्न- सामाजिक विकास के उद्देश्य की विवेचना कीजिए।
  255. प्रश्न- सांस्कृतिक विकास के उद्देश्य की विवेचना कीजिए।
  256. प्रश्न- नैतिक एवं चारित्रिक विकास के उद्देश्य को समझाइए।
  257. प्रश्न- व्यावसायिक विकास के उद्देश्यों की विवेचना कीजिए।
  258. प्रश्न- शासनतंत्र एवं नागरिक की शिक्षा के उद्देश्य की विवेचना कीजिए।
  259. प्रश्न- राष्ट्र की आवश्यकताओं एवं आकांक्षाओं की पूर्ति के उद्देश्य की विवेचना कीजिए।
  260. प्रश्न- आध्यात्मिक चेतना के विकास का उद्देश्य की विवेचना कीजिए।
  261. प्रश्न- भारत में शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए कुछ सुझाव दीजिए ताकि वह सामाजिक नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर सके?
  262. प्रश्न- शिक्षा को परिभाषित कीजिए। औपचारिक तथा अनौपचारिक शिक्षा की विवेचना कीजिए।
  263. प्रश्न- सामाजिक नियंत्रण के अभिकरण के रूप में शिक्षा का क्या महत्व है?
  264. प्रश्न- शिक्षा के महत्व को बताइये।
  265. प्रश्न- शिक्षा का सामाजिक महत्व लिखिए।
  266. प्रश्न- शिक्षा के प्रकार बताइए।
  267. प्रश्न- सामाजिक परिवर्तन में शिक्षा की भूमिका को समझाइये।
  268. प्रश्न- राज्य की परिभाषा दीजिए। उसके विभिन्न तत्वों का वर्णन करते हुए राज्य का समाज व सरकार से अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  269. प्रश्न- राज्य से आप क्या समझते हैं?
  270. प्रश्न- राज्य के प्रमुख तत्व कौन-कौन से हैं?
  271. प्रश्न- राज्य व सरकार में अन्तर बताइए।
  272. प्रश्न- राज्य के प्रमुख उद्देश्यों को समझाइये।
  273. प्रश्न- राज्य का अर्थ लिखिये। सामाजिक नियन्त्रण में राज्य की भूमिका की विवेचना कीजिये।
  274. प्रश्न- राज्य के अनिवार्य कार्य संक्षिप्त रूप में बताइये।
  275. प्रश्न- धर्म किसे कहते हैं? परिभाषित कीजिए एवं इसकी विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  276. प्रश्न- धर्म के मौलिक लक्षण क्या है? समकालीन समाज में धर्म की सामाजिक उपयोगिता और अनुपयोगिता का विश्लेषणात्मक वर्णन कीजिए।
  277. प्रश्न- धर्म की आधुनिक प्रवृत्तियों का विश्लेषण कीजिए।
  278. प्रश्न- आधुनिक काल में धर्म के स्वरूप का वर्णन कीजिए।
  279. प्रश्न- धर्म के अकार्यात्मक पक्ष पर प्रकाश डालिए।
  280. प्रश्न- धर्म के कोई चार भौतिक लक्षण बताइये।
  281. प्रश्न- धर्म में आधुनिक प्रवृत्तियों का वर्णन कीजिए।
  282. प्रश्न- धर्म के सामाजिक प्रकार्यों का उल्लेख कीजिए।
  283. प्रश्न- संस्कृति का अर्थ स्पष्ट कीजिए तथा भौतिक एवं अभौतिक संस्कृति को समझाइए।
  284. प्रश्न- संस्कृति का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
  285. प्रश्न- भौतिक एवं अभौतिक संस्कृति को समझाइए।
  286. प्रश्न- 'सांस्कृतिक क्षेत्रों के भौतिक लक्षणों में सहभागिता' को समझाइए।
  287. प्रश्न- भारतीय संस्कृति विविधता में एकता की अभिव्यक्ति है। विवेचना कीजिए।
  288. प्रश्न- आगवर्न के संस्कृति पिछड़ के सिद्धांत की व्याख्या कीजिये।
  289. प्रश्न- सभ्यता को परिभाषित करते हुये सभ्यता की विशेषतायें लिखिये।
  290. प्रश्न- सांस्कृतिक विलम्बना का अर्थ संक्षेप में लिखिए।
  291. प्रश्न- संस्कृति के क्षेत्र की विवेचना कीजिए।
  292. प्रश्न- "मानव संस्कृति का निर्माता है" समझाइये।
  293. प्रश्न- संस्कृति एवं सभ्यता में अन्तर लिखिये।
  294. प्रश्न- सभ्यता एवं संस्कृति में सम्बन्धों की व्याख्या कीजिये।
  295. प्रश्न- बहुलवाद से क्या तात्पर्य है? राज्य के विषय में बहुलवादियों के क्या विचार हैं?
  296. प्रश्न- बहुलवाद को परिभाषित करते हुये बहुलवाद के आधारों की विवेचना कीजिये।
  297. प्रश्न- बहुलवाद के प्रमुख सिद्धांत बताते हुये बहुलवाद की मान्यताओं का उल्लेख कीजिए।
  298. प्रश्न- बहुलवाद और बहुलसंस्कृतिवाद का क्या आशय है?
  299. प्रश्न- बहुलवाद की आलोचनात्मक व्याख्या कीजिये।
  300. प्रश्न- बहुल संस्कृतिवाद की अवधारणा देते हुये इसकी विशेषताओं की विस्तार से विवेचना कीजिए।
  301. प्रश्न- सांस्कृतिक सापेक्षवाद के अर्थ को स्पष्ट कीजिये। किसी संस्कृति को दूसरी से श्रेष्ठ अथवा हीन क्यों नहीं कहा जा सकता?
  302. प्रश्न- सहयोग किसे कहते हैं? सहयोग के प्रकार या रूपों की विस्तृत व्याख्या कीजिये।
  303. प्रश्न- सहयोग की अन्तःक्रिया के लिये आवश्यक तत्वों का उल्लेख कीजिये।
  304. प्रश्न- सहयोग की मनोवैज्ञानिक, सामाजिक आवश्यकता को बताते हुये आगवर्न के वर्गीकरण को प्रस्तुत कीजिये।
  305. प्रश्न- प्रतिस्पर्धा को परिभाषित करते हुये, प्रतिस्पर्धा के प्रकारों का उल्लेख कीजिये।
  306. प्रश्न- प्रतिस्पर्धा के परिणामों का उल्लेख कीजिये।
  307. प्रश्न- प्रतिस्पर्धा और संघर्ष में अंतर लिखिये।
  308. प्रश्न- भारतीय समाज में पायी जाने वाली 'सांस्कृतिक' एवं 'संजातीय' विविधताओं का उल्लेख कीजिए।
  309. प्रश्न- भारतीय समाज में पायी जाने वाली सांस्कृतिक विविधता का उल्लेख कीजिए।
  310. प्रश्न- भारतीय समाज में पायी जाने वाली सजातीय (नृजातीय) विविधता का उल्लेख कीजिए।
  311. प्रश्न- संस्कृति संक्रमण को परिभाषित करते हुये इसके ऐतिहासिक दृष्टिकोण की विवेचना कीजिये।
  312. प्रश्न- "संस्कृति और संक्रमण'' नामक ग्रंथ पर एक टिप्पणी लिखिये।
  313. प्रश्न- आत्मसात्करण अथवा मिलना की प्रक्रिया की विस्तृत विवेचना कीजिये।
  314. प्रश्न- राष्ट्रीय एकीकरण की अवधारणा की व्याख्या कीजिए।
  315. प्रश्न- राष्ट्रीय एकीकरण की समस्याओं की विवेचना कीजिये।
  316. प्रश्न- एकीकरण को परिभाषित करते हुये भारत में सामाजिक एकीकरण के विभिन्न रूपों की व्याख्या कीजिये।
  317. प्रश्न- आत्मसात की प्रमुख विशेषतायें लिखिये।
  318. प्रश्न- सामाजिक संरचना की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए। इसकी विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
  319. प्रश्न- सामाजिक संरचना की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए।
  320. प्रश्न- सामाजिक संरचना की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  321. प्रश्न- टी. बी. बॉटोमोर ने सामाजिक संरचना की विचारधाराओं को कितने भागों में विभक्त किया है?
  322. प्रश्न- सामाजिक संरचना तथा सामाजिक व्यवस्था में अन्तर कीजिए।
  323. प्रश्न- प्रकार्य की धारा को परिभाषित कीजिए।
  324. प्रश्न- प्रकार्य व अकार्य को परिभाषित कीजिए तथा इन दोनों में अन्तर भी बताइये।
  325. प्रश्न- सामाजिक प्रतिमानों को परिभाषित करते हुये प्रतिमानों की विशेषताओं की विस्तृत विवेचना कीजिये।
  326. प्रश्न- सामाजिक प्रतिमानों के विभिन्न प्रकारों की विस्तृत विवेचना कीजिये।
  327. प्रश्न- लोकाचार की विशेषताओं का उल्लेख कीजिये।
  328. प्रश्न- जनरीतियों की विशेषताओं का उल्लेख करते हुये इनका महत्व बताइये।
  329. प्रश्न- अनुशास्ति को परिभाषित करते हुये इनके प्रकारों की विस्तृत विवेचना कीजिये।
  330. प्रश्न- मूल्यों को परिभाषित करते हुये मूल्यों के प्रकारों का वर्गीकरण कीजिये।
  331. प्रश्न- मूल्यों के उद्भव को बताते हुये इनके प्रमुख स्तरों की विवेचना कीजिये।
  332. प्रश्न- अनुशास्ति के दमनात्मक सिद्धांत की व्याख्या कीजिये।
  333. प्रश्न- सामाजिक मूल्यों की विभिन्न विशेषताओं का उल्लेख कीजिये।
  334. प्रश्न- मूल्यों के महत्व पर एक टिप्पणी लिखिये।
  335. प्रश्न- सामाजिक स्तरीकरण से आप क्या समझते हैं? उसके प्रमुख आधार बताइए।
  336. प्रश्न- सामाजिक स्तरीकरण का क्या तात्पर्य है?
  337. प्रश्न- सामाजिक स्तरीकरण को परिभाषित कीजिए।
  338. प्रश्न- सामाजिक स्तरीकरण की विशेषताओं को संक्षेप में बताइए
  339. प्रश्न- सामाजिक स्तरीकरण के प्रमुख आधारों के नाम बताइए।
  340. प्रश्न- अवस्था सामाजिक स्तरीकरण का एक सार्वभौमिक आधार है। स्पष्ट कीजिए।
  341. प्रश्न- लिंग सामाजिक स्तरीकरण का एक प्रमुख आधार है। स्पष्ट कीजिए।
  342. प्रश्न- रक्त सम्बन्ध सामाजिक स्तरीकरण का आधार है। स्पष्ट कीजिए।
  343. प्रश्न- सामाजिक स्तरीकरण के आधुनिक आधार 'सम्पत्ति' की विवेचना कीजिए।
  344. प्रश्न- क्या शारीरिक कुशलता सामाजिक स्तरीकरण का आधार हो सकता है? विवेचना कीजिए।
  345. प्रश्न- मानसिक कुशलता सामाजिक स्तरीकरण का आधार है, व्याख्या कीजिए।
  346. प्रश्न- क्या सामाजिक स्तरीकरण का आधार धार्मिक योग्यता भी होती है।
  347. प्रश्न- "प्रजातीय अन्तर" सामाजिक स्तरीकरण का आधार है या नहीं? बताइए।
  348. प्रश्न- सामाजिक स्तरीकरण के सामान्य स्वरूप बताइए तथा इसकी आवश्यकता, महत्व तथा प्रकार्य भी बताए।
  349. प्रश्न- सामाजिक स्तरीकरण के सामान्य स्वरूप बताइए।
  350. प्रश्न- स्तरीकरण की आवश्यकता, महत्व एवं प्रकार्य को बताइए।
  351. प्रश्न- सामाजिक स्तरीकरण की आवश्यकता को बताते हुये सामाजिक स्तरीकरण के विभिन्न आधारों की व्याख्या कीजिये।
  352. प्रश्न- सामाजिक स्तरीकरण की विशेषताओं को बताते हुये इसके स्वरूपों की विस्तृत विवेचना कीजिये।
  353. प्रश्न- सामाजिक स्तरीकरण तथा सामाजिक विभेदीकरण में अन्तर लिखिये।
  354. प्रश्न- सामाजिक गतिशीलता से आप क्या समझते हैं? सामाजिक गतिशीलता के रूप बताइए।
  355. प्रश्न- सामाजिक गतिशीलता से आप क्या समझते हैं?
  356. प्रश्न- सामाजिक गतिशीलता के रूप बताइए।
  357. प्रश्न- सामाजिक गतिशीलता के क्या कारण हैं? शिक्षा में सामाजिक गतिशीलता का क्या स्थान है?
  358. प्रश्न- सामाजिक गतिशीलता के क्या कारण हैं?
  359. प्रश्न- शिक्षा में सामाजिक गतिशीलता का क्या स्थान है?
  360. प्रश्न- सामाजिक गतिशीलता की विशेषताएं बताइए ।
  361. प्रश्न- सामाजिक गतिशीलता के प्रभाव क्या हैं?
  362. प्रश्न- सामाजिक गतिशीलता को प्रभावित करने वाले घटको की व्याख्या कीजिए।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book